यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा से नोएडा की ओर से जा रही वैगनआर कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन में फंसी कार काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है।
हादसा मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 के समीप कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों को दी। पुलिस को क्षतिग्रस्त कार तेहरा पुल के समीप खड़ी मिली। कार में चालक मृत अवस्था में मिला। कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह कुचला हुआ था।