आगरा के छत्ता क्षेत्र के गुदड़ी मंसूर खां में शनिवार रात को बाह गांव पातीपुरा निवासी किसान 8गयासी राम के ढाई माह के बच्चे उदय को झाड़-फूंक से तबीयत सही कराने का झांसा देकर एक महिला अगवा कर ले गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल सका गया।
ग्यासीराम की पत्नी मछला देवी ने ढाई महीने पहले बेटा हुआ था। वह अक्सर रोता रहता था। दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में इलाज कराया गया। एक सप्ताह पहले दिल्ली लेकर गए थे। तबीयत में सुधार होने पर बच्चे को अबुल उलाह की दरगाह ले जा रहे थे।
ग्यासीराम के साथ उनके फूफा केशव भी थे। ग्यासीराम ने बताया कि दरगाह के पास एक महिला मिल गई। उसने पहले बच्चे के बारे में पूछा। कहा कि एक बाबा है जो इस तरह की परेशानी को जड़ से दूर कर देते हैं।
परिजनों ने उस पर विश्वास कर लिया। तीनों महिला के साथ चल दिए। वो ऑटो से गुदड़ी मंसूर खां लेकर आई गई। यहां पर एक गली के आगे आकर रुकने के लिए कहा और बच्चा ले लिया।
महिला ने कहा कि बाबा के पास ले जा रही है। मछला देवी ने जाने की कोशिश की लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद बच्चे को लेकर चली गई। काफी देर बाद जब लौटकर नहीं आई तो ग्यासीराम ने तलाश की लेकिन महिला का पता नहीं चल सका है। रात में पुलिस को सूचना दी गई।
एसपी सिटी ने बताया कि बच्चे की तलाश में टीम को लगाया गया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पोस्टर भी चिपकाए जा रहे हैं। जिस जगह यह घटना हुुई, वहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है। बच्चा ले जाने वाली महिला ने सूट पहन रखा था उसकी उम्र 30 साल थी।