दयालबाग में छाया वसंती उल्लास, तस्वीरों में देखिए आस्था और विश्वास की 'अद्भुत दुनिया'

आगरा के दयालबाग में वसंती उल्लास है। यहां चार दिवसीय वसंत महोत्सव की शुरुआत आज से हो रही है। इसके लिए प्रेम नगर, विद्युत नगर, स्वामी नगर और श्वेत नगर में भव्य सजावट की गई है। पीले रंग के फूल-पत्तियों से घर सजाए गए हैं। इसी रंग से तोरण द्वार बनाए गए हैं। आस्था और विश्वास की इस 'अद्भुत धरती' पर दुनियाभर से सत्संगी आएंगे।


वसंत पंचमी 30 जनवरी को है। दयालबाग में यह पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिता से महोत्सव का शुभारंभ होगा। 28 जनवरी को खेतों पर बेबी शो किया जाएगा और 29 को जिमनास्टिक प्रतियोगिता कराई जाएगी। 30 जनवरी को विद्युत सजावट शब्द पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चार दिवसीय महोत्सव में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड समेत दुनियाभर से लगभग 20 हजार सत्संगी शामिल होंगे।